Tag Archives: pankaj singh

Noimg

मैसूर में 10 करोड़ की ज्वेलरी लूट में आरोपी नवगछिया के पकरा का पंकज सिंह गिरफ्तार, छत पर स्कॉर्पियो मॉडल बनाने से पहले ही चर्चा में आ चुका था पंकज – GS NEWS

bihar bhagalpurनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया : कर्नाटक के मैसूर जिले के हुनासुर में 28 दिसंबर को हुई करीब 10 करोड़ रुपये की ज्वेलरी लूट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस सनसनीखेज वारदात में शामिल नवगछिया थाना क्षेत्र के पकरा गांव निवासी पंकज सिंह और दरभंगा निवासी छोटू सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लुटेरों ने ज्वेलरी शोरूम से लगभग आठ किलो 34 ग्राम सोना और हीरे के गहने लूटे थे। जानकारी के अनुसार, 28 दिसंबर रविवार को दोपहर 2:04 बजे से 2:09 बजे के बीच हुनासुर शहर स्थित स्काई गोल्ड शॉप में लुटेरे घुसे। हथियार के बल पर उन्होंने शोरूम के कर्मचारियों को बंधक बना लिया और महज पांच मिनट में करीब 10 करोड़ रुपये मूल्य के सोने व […]