January 19, 2026
खरीक से 21 वर्षीय युवक हरिनंदन कुमार लापता, परिवार ने पुलिस से की मदद की अपील || GS NEWS
खरीकChanchal Jhaनवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के निवासी रामचंद्र शर्मा ने अपने मंझले पुत्र हरिनंदन कुमार (21 वर्ष) के लापता होने की सूचना देते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन से तत्काल खोजबीन करने का अनुरोध किया है। परिवार के अनुसार, हरिनंदन कुमार 17 जनवरी 2026, शनिवार की सुबह करीब 1 बजे नवगछिया नया टोला से जी.बी. कॉलेज के लिए निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। पूरे दिन और रात तक परिवार और रिश्तेदारों द्वारा हर जगह खोजबीन की गई, साथ ही मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। रामचंद्र शर्मा ने बताया कि पूरे परिवार में पुत्र के सुरक्षित लौटने को लेकर चिंता और भय व्याप्त है। उन्होंने खरीक थाना को आवेदन देकर अपनें […]