July 21, 2025
पारिवारिक विवाद में चाय विक्रेता और उसकी मां के साथ मारपीट, मायागंज अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर। तातारपुर थाना क्षेत्र के रामसर चौक पर रविवार को पारिवारिक विवाद के कारण एक चाय विक्रेता और उसकी मां के साथ मारपीट की घटना सामने आई है। घटना में दोनों घायल हो गए हैं और उन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। पीड़ित चाय विक्रेता सागर कुमार यादव ने बताया कि रविवार की सुबह उनके चाचा शशि यादव अचानक उनकी चाय की दुकान पर आए और बिना किसी कारण के उनके साथ मारपीट करने लगे। जब सागर ने अपनी मां बिंदु देवी को बुलाया और वह मौके पर पहुंचीं, तो चाचा ने उनके साथ भी हाथापाई शुरू कर दी। सागर कुमार यादव और उनकी मां बिंदु […]