February 13, 2026
लोकसभा में उठा पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट का मुद्दा, परियोजना की प्रगति पर केंद्र सरकार ने दी जानकारी || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर : भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने लोकसभा में पीरपैंती थर्मल पावर परियोजना की प्रगति से संबंधित मुद्दा उठाते हुए केंद्रीय ऊर्जा मंत्री से प्रश्न संख्या 2256 के माध्यम से जानकारी मांगी। इस संबंध में केंद्र सरकार की ओर से परियोजना की वर्तमान स्थिति को लेकर विस्तृत जवाब प्राप्त हुआ है। प्राप्त उत्तर के अनुसार बिहार सरकार ने पीरपैंती में प्रस्तावित 2,400 मेगावाट (3×800 मेगावाट) क्षमता वाले अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल ताप विद्युत संयंत्र के विकास की प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। यह परियोजना राज्य के ऊर्जा क्षेत्र में महत्वपूर्ण मानी जा रही है और इससे क्षेत्रीय विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (टीबीसीबी) […]