Tag Archives: Pati ki

पति की लंबी आयु के लिए सुहागिनों ने श्रद्धा से रखा करवाचौथ व्रत ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया । नवगछिया थाना क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिन महिलाओं ने अपने पति की दीर्घायु और सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। सुबह से ही महिलाओं ने व्रत की तैयारियों में भाग लिया और दिनभर पूजा-पाठ में समय बिताया। शाम होते ही सुहागिनों ने सोलह श्रृंगार कर करवा चौथ माता की पूजा की और रात को चंद्रमा के दर्शन के बाद कथा सुनकर व्रत का समापन किया। इस दौरान उन्होंने छलनी के माध्यम से चंद्रमा और अपने पति के दर्शन किए तथा पति के हाथों से पानी पीकर उपवास तोड़ा। करवा चौथ को लेकर पूरे क्षेत्र में उल्लास […]

Noimg

पति की बेरहम पिटाई से तंग आकर पत्नी मायके गई, थाने में पति पर लगाए गंभीर आरोप ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर । भागलपुर जिले में पति-पत्नी के बीच चल रहे विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। मामला बिहपुर थाना क्षेत्र के अंसारी टोला मिल्की वार्ड संख्या-11 का है, जहां लगातार मारपीट और प्रताड़ना से तंग आकर पत्नी मायके चली गई। वहीं पति ने ग्रामीण युवकों पर पत्नी को भगा ले जाने का आरोप लगाकर नवगछिया एसपी समेत वरीय अधिकारियों को आवेदन दिया है। स्थानीय निवासी मो. फिरोज आलम, पिता मरहूम सज्जाद अंसारी ने 2 अगस्त 2025 को अपनी पत्नी अंजुम आरा (45 वर्ष) पर गंभीर आरोप लगाते हुए ग्रामीण युवकों पर बहला-फुसलाकर पत्नी को भगा ले जाने की बात कही। साथ ही लाखों रुपये नकद और जेवरात लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया। इस आवेदन को लेकर उन्होंने […]

Noimg

पति की तलाश में भटक रही महिला, ससुराल वालों ने किया तिरस्कार ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : बिहार के मुजफ्फरपुर की रहने वाली प्रियंका देवी आजकल अपने पति रंजीत सिंह की तलाश में भटक रही हैं। प्रियंका ने मंगलवार को रंगरा चौक प्रखंड के मुरली गांव पहुंचकर अपने पति को खोजने की कोशिश की, लेकिन वहां उसे अपने ससुराल वालों का तिरस्कार और दुर्व्यवहार झेलना पड़ा। प्रियंका का आरोप है कि रंजीत के परिवार ने उसे घर से भगा दिया और उसकी मदद करने से इनकार कर दिया। प्रियंका देवी ने इस मामले में रंगरा थाना और नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर न्याय की मांग की है। प्रियंका के मुताबिक, उनका और रंजीत का परिचय 2016 में हुआ था जब रंजीत ने उन्हें एक मिस कॉल किया था। प्रियंका ने कॉल […]

Noimg

पति की प्रताड़ना से परेशान महिला लगा रही चक्कर ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

महिला पुलिस पदाधिकारियों के दरबार का चक्कर लगा रही पति, सास, भैंसुर, देवर पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप नवगछिया : पति की प्रताड़ना से परेशान महिला पुलिस पदाधिकारियों के दरबार का चक्कर लगा रही है. पीड़िता बेगूसराय जिला बछवारा थाना चमथा के रामकरण सिंह की पत्नी प्रीति कुमारी है. पीड़िता ने नवगछिया महिला थाना के थानाध्यक्ष को आवेदन देकर बतायी कि मेरी शादी 14 जुलाई 2019 को धनेश्वर नाथ महादेव मंदिर समस्तीपुर में रंगरा थाना कोशकीपुर निवासी कृष्णानंद सिंह का पुत्र अमित राठौर से वैदिक हिंदू रीति रिवाज हुई थी. शादी के बाद जब ससुराल गयी, तो पिता ने उपहार स्वरूप सोने का टीका आठ आना भर, चांदी का चेन एक भर, सोने का मंगलसूत्र चार आना, चांदी के […]

Noimg

पति की रिहाई की कीमत 10 हज़ार, महिला ASI पर लगा पैसे लेने का आरोप ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर के सुल्तानगंज थाना में पदस्थापित महिला ASI किरण सोनी पर 10 हजार लेकर मामले को रफा दफा करने का आरोप लगा है, मामला मोटरसाइकिल चोरी और मारपीट से जुड़ा हुआ है,दरअसल सुल्तानगंज के मिर्जापुर निवासी लोकेश कुमार पर पड़ोस के फेंटूश तांती ने बाइक चोरी का आरोप लगाते हुए मारपीट की। जिसके बाद दोनों पक्ष सुल्तानगंज थाना पहुंच गया जहाँ पुलिस ने लोकेश कुमार को हाजत में बंद कर दिया, जिसके बाद सुलतानगंज थाना में पदस्थापित महिला एएसआई किरण सोनी ने लोकेश की पत्नी शिवानी कुमारी से मोटी रकम की डिमांड की लेकिन 10 हजार लेकर लोकेश को छोड़ दिया. वहीं न्याय की गुहार लगाने के लिए शिवानी और लोकेश वरीय पुलिस अधीक्षक आनंद कुमार के पास पहुंचा, एसएसपी […]

भागलपुर : पति की लंबी आयु के लिए महिलाओं ने किया वट सावित्री पूजा, कोरोना गाइडलाइन कि जमकर उड़ी धज्जियां ||GS NEWS

कोरोनानवगछियाभागलपुरDESK 040

पति की लंबी उम्र की कामना के लिए मनाए जाने वाले वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं की भारी भीड़ पूरे देश के साथ-साथ भागलपुर नवगछिया के मंदिरों और वट वृक्ष के नीचे देखी गई । ज्येष्ठ मास की अमावस्या के दिन मनाए जाने वाले पर्व को लेकर महिलाएं अहले सुबह से विभिन्न मंदिरों और वट वृक्ष के नीचे पहुंचकर पुरे आस्था, श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा अर्चना करते दिखीं, ऐसी मान्यता है कि इस दिन सावित्री ने अपने पति के प्राण वापस लौटाने के लिए यमराज को विवश कर दिया था, इस व्रत वाले दिन वट वृक्ष का पूजन कर सावित्री-सत्यवान की कथा को याद किया जाता है, वट सावित्री व्रत को बिहार के साथ-साथ उत्तर भारत के […]