December 16, 2025
इस्माईलपुर में फायरिंग के मुख्य आरोपी को सात घंटे के भीतर गिरफ्तार || GS NEWS
इस्माईलपुर प्रखंडChanchal Jhaनवगछिया के इस्माईलपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मोती टोला पच्चासी में दिनांक 14.12.2025 को हुई फायरिंग की घटना के महज सात घंटे के भीतर पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। इस्माईलपुर थाना टीम को फायरिंग की सूचना मिलने के बाद तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया। घटनास्थल से एक बुलेट बरामद की गई, जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया। वादी अजय मंडल के आवेदन के आधार पर इस्माईलपुर थाना ने कांड संख्या 211/25 दिनांक 14.12.2025 के तहत धारा 109(1)/3(5) बीएनएस एवं 27 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की। तकनीकी एवं मानवीय सूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने घटना के महज सात घंटे के भीतर मुख्य आरोपी सूरज कुमार, […]