Tag Archives: Pikap wahan

Noimg

पिकअप वाहन समेत 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

पिकअप चालक गिरफ्तार नवगछिया । मद्ध निषेध सहायक अवर निरीक्षक देवानंद मांझी के द्वारा शुक्रवार को इस्माइलपुर थाना अंतर्गत जहान्वी चौक के समीप विक्रमशिला पुल की ओर से आने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इस क्रम में पाया गया कि एक महिंद्रा पिकअप जिसका निबंधन संख्या अस्पष्ट था। पिकअप पर बैठा चालक पुलिस कर्मियों को देखकर घबरा गया। घटनास्थल पर वाहन की तलाशी लेने पर हरी मिर्ची की पेटी के अंदर छुपा कर रखा अवैध विदेशी शराब की बरामदगी की गई। कुल 950.40 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। घटनास्थल पर बरामद शराब, वाहन एवं गिरफ्तार एक अभियुक्त को जब्ती सूची एवं गिरफ्तारी प्रपत्र बनाकर वापस मद्यनिषेध थाना नवगछिया लाया गया। DESK2025

Noimg

पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार ||GS NEWS

UncategorizedDESK 04 B0

पिकअप वाहन सहित 3210 बोतल कुल 577.80 लीटर विदेशी शराब व एक मोबाइल जप्त नवगछिया। ख़रीक थाना पुलिस एवं एएलटीएफ बिहपुर के द्वारा बुधवार को वाहन जांच के क्रम में नवगछिया की ओर से आ रहे सफेद रंग के टाटा पिकअप वाहन को रोकने का इशारा करने पर पिकअप चालक वाहन को रोककर भागने लगा। वही मौजूद पुलिस बलों के द्वारा संदेह के आधार पर खदेड़कर उसे पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति गोड्डा जिलांतर्गत देवडार थाना क्षेत्र के जामकुंदर निवासी सोफियान अंसारी पिता मो आजाद अंसारी बताया गया। वही उक्त पिकअप वाहन की तलासी लेने पर डाला के नीचे बने तहखाने से विनब्रोज 7 पीएम व्हिस्की ब्रांड का 180 एमएल का 3210 बोतल, कुल 577.80 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। […]