December 30, 2025
BHAGALPUR महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर मजाक: पिंक बस में पुरुषों की सवारी, योजना की मंशा पर सवाल – GS NEWS
UncategorizedBarun Kumar Babulभागलपुर/नवगछिया।बिहार सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई पिंक बस सेवा नवगछिया–भागलपुर–पूर्णिया मार्ग पर अपनी मूल मंशा से भटकती नजर आ रही है। जिस योजना को महिलाओं के लिए सुरक्षित, सहज और सम्मानजनक यात्रा के उद्देश्य से लागू किया गया था, वही योजना अब लापरवाही और मनमानी का शिकार होती दिख रही है। हालात यह हैं कि महिलाओं के लिए आरक्षित पिंक बसों में खुलेआम पुरुष यात्रियों को बैठाया जा रहा है। जानकारी के अनुसार बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा संचालित पिंक बस भागलपुर से खुलकर नवगछिया होते हुए पूर्णिया जाती है और वहीं से पुनः नवगछिया के रास्ते भागलपुर लौटती है। इस पूरे रूट पर बस संचालन के दौरान कई […]