November 8, 2025
पीरपैंती में गरजे अमित शाह बोले – महागठबंधन नहीं, महा ठगबंधन… बिहार में फिर से जंगलराज लाने की साजिश ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को देश के गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा प्रत्याशी मुरारी पासवान के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित किया। सभा स्थल पर पहुंचने पर अमित शाह का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया गया। अपने संबोधन की शुरुआत में अमित शाह ने भागलपुर की पावन धरती को नमन करते हुए कहा कि वे सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ, भागलपुर के बुढ़ानाथ, मनसकामना नाथ और भूतनाथ मंदिरों को प्रणाम करते हुए सभा की शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि आध्यात्मिक और ऐतिहासिक गौरव की प्रतीक है। सभा के दौरान अमित शाह ने महागठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा — “महागठबंधन अब महा ठगबंधन बन गया […]