January 1, 2026
सुल्तानगंज में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार व नशीली दवाओं के साथ दो गिरफ्तार || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस ने अवैध हथियार और नशीली दवाओं के कारोबार का खुलासा करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि विशेष समकालीन अभियान के तहत चलाए जा रहे सघन वाहन जांच एवं अपराध नियंत्रण अभियान के दौरान पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से हथियार, विस्फोटक सामग्री, भारी मात्रा में नशीली दवाएं और नकद राशि बरामद की गई है। सिटी एसपी के अनुसार, वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध हथियार और नशीली […]