Tag Archives: pr

Noimg

एडमिट कार्ड पर हस्ताक्षर के बावजूद छात्रों को अनुपस्थित घोषित करना अनुचित: छात्र जदयू ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर में छात्र जदयू की ओर से एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष गोलू मंडल ने कहा कि विश्वविद्यालय की लापरवाही के कारण छात्र-छात्राओं का भविष्य खतरे में पड़ गया है। गोलू मंडल ने कहा कि यदि कोई छात्र परीक्षा में वास्तव में अनुपस्थित रहा हो, तो उसे अनुपस्थित दिखाना समझ में आता है, लेकिन जब एडमिट कार्ड पर परीक्षक का हस्ताक्षर है और छात्र परीक्षा में उपस्थित भी था, तब उसे गैरहाजिर घोषित करना न केवल नाइंसाफी है, बल्कि छात्रों के भविष्य के साथ खुला खिलवाड़ है। उन्होंने बताया कि ऐसे कई छात्र हैं जो बीते दो महीने से विश्वविद्यालय […]

सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन मामले में त्वरित कार्रवाई, विधि विरूद्ध बालक निरूद्ध ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया : नवगछिया एसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को भवानीपुर थाना को सूचना मिली कि ग्राम भ्रमरपुर के एक युवको के द्वारा अग्नेयास्त्र का प्रयोग करते हुए पर फोटो/विडियों सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। उक्त सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए भवानीपुर थाना की टीम द्वारा तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के आधार पर त्वरित कार्रवाई कर घटना में संलिप्त विधि विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया। इस संबंध में भवानीपुर थाना कांड संख्या 106/25, धारा- 25 (9) आर्म्स एक्ट दर्ज कर वायरल हथियार की बरामगदी एवं कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। DESK2025

Noimg

टोटो वाहन पर 60 लीटर देशी शराब के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार ||GS NEWS

गोपालपुरनवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया। गोपालपुर थाना पुलिस ने गस्ती के क्रम में ग्राम पोखरिया चौक के समीप मुस्लिम टोला गोपालपुर जाने वाली सड़क की ओर से आती हुई लाल रंग के टोटो रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 10 एस भी 5895 को रोककर तलासी के क्रम में कुल 60 लीटर देशी शराब बरामद किया गया। वही टोटो पर सवार गोपालपुर पोखड़िया निवासीअरविंद यादव पिता जितेंद्र यादव, सुधांशु कुमार पिता चतुरी साह को मौके से गिरफ्तार कर किया गया। मामले को लेकर गोपालपुर थाना में मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कांड दर्ज कर गिरफ्तार दोनो अभियूक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। DESK 04 B

Noimg

सड़क पर घायलों की मदद के नाटक को मंचन करने वाले कलाकारों को किया जाएगा सम्मानित ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

शनिवार को विद्यालय के मंच पर प्रदर्शित हुआ था नुक्कड़ नाटक नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में शनिवार को एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति मंच पर हुई थी जिसमें यह दिखाया गया था कि किसी भी सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों की मददगार बनना चाहिए फोटोग्राफर नहीं बनना चाहिए । वहीं इस एकांकी की वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब सराहा है । वहीं इस बाबत जीएस न्यूज़ अखबार द्वारा नाटक में शामिल सभी बच्चों एवं नाटक के बाद आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में सवाल जवाब देने वाले शामिल सभी छात्र-छात्राओं को जीएस न्यूज़ द्वारा उपहार देकर सम्मानित किया जाएगा । यह कार्यक्रम विद्यालय में आयोजित होगा । जिसको लेकर विद्यालय के प्रधानचार्य सीपीएन चौधरी द्वारा बताया गया […]

Noimg

गंगा तट पर मिला लड़की का शव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

बिहपुर:शनिवार की सुबह थानाक्षेत्र के नन्हकार गंगातट के पास स्थानीय कुछ लोगों ने एक लड़की के शव को देखकर पुलिस को सूचना दिया।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष राजेशरंजन कुमार दल बल के साथ मौके पर पहुंचे।जहां से पुलिस ने काले रंग की रंग फ्रॉक पहने करीब 17 वर्षीय एक किशोरी के शव को बरामद किया।घाट किनारे शव मिलने की खबर पर आसपास से बड़ी संख्या में ग्रामीण भी वहां पहुंच गए।लेकिन शव का शिनाख्त नहीं हो पाया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।शव देखने में एक-दो दिन पुराना लग रहा है।शव पानी में रहने के कारण काफी फुल भी गया है। DESK 04 B

Noimg

इंडियन फिलासफी डे पर एक दिवसीय सेमिनार का हुआ आयोजन ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

इंडियन फिलासफी रीजनल एंड स्पिरिचुअलिटी पर वक्ताओं ने कई बिंदुओं पर की चर्चा भागलपुर,तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय अंतर्गत सुंदरवती महिला महाविद्यालय में आज इंडियन फिलॉसफी डे के उपलक्ष में इंडियन फिलासफी रीजनल एंड स्पिरिचुअलिटी पर आधारित एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया यह कार्यक्रम सुंदरवती महिला महाविद्यालय के प्रसाल में आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर इस कार्यक्रम की शुरुआत की. गई और इंडियन फिलासफी रीजनल एंड स्पिरिचुअलिटी के कई बिंदुओं पर वक्ताओं ने अपनी बातें रखीं, यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ फिलॉसफी एसएम कॉलेज के द्वारा आयोजित की गई थी कार्यक्रम के दौरान एसएम कॉलेज के फिलॉसफी विभाग के सभी शिक्षक व छात्राओं ने इसमें शिरकत किया साथ ही इस विषय में कई शोध के बारे […]

Noimg

नवगछिया रेलवे स्टेशन पर जदयू नेताओं का किया गया जोरदार स्वागत ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – कामाख्या से पटना जाने के क्रम में नवगछिया जनता दल यू के राष्ट्रीय सचिव सह विधान परिषद सदस्य रविंदर सिंह, पूर्व युवा प्रदेश अध्यक्ष संतोष कुशवाहा, प्रमंडलीय प्रभारी परमहंस एवं मनोरंजन गिरी का नवगछिया स्टेशन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने माला एवं अंग वस्त्र से जोरदार स्वागत किया है. इस मौके पर जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती , जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता कुमार मिलन सागर ,जदयू महासचिव विमल देवराय ,जदयू जिला उपाध्यक्ष शाहिद रजा, जिला सचिव सुनील सिंह, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष इफ्तेखार आलम, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव दीपक कुमार साह, पूर्व नगर अध्यक्ष प्रकाश राय, जिला सचिव सुभाष चौधरी विभूति भूषण, संजीव अजय, कन्हैया सिंह , जानसक सिंह, प्रीतम कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे. DESK 04

Noimg

रामनवमी शोभायात्रा पर जगह-जगह षडयंत्र पूर्वक किए गए हमले को लेकर श्री रामनवमी शोभा यात्रा सुरक्षा मंच के द्वारा किया गया एक दिवसीय विशाल धरना ||GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टबिहारभागलपुरDESK 040

भागलपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी की शोभायात्रा हर जिले में निकली थी लेकिन पुलिस की बर्बरता कई जिलों में सामने आई ,जहां रामनवमी के उपलक्ष पर शोभायात्रा में श्री राम भक्तों की लाठी-डंडे से पिटाई की गई और अपराधिक तत्वों के लोग उस पर पथराव और गोलीबारी भी किए, कई जगह शहर में कर्फ्यू तक लगा दिए गए थे। रामनवमी शोभा यात्रा पर जगह-जगह षडयंत्र पूर्वक किए गए इस हमले के विरोध मे आज श्री रामनवमी शोभा यात्रा सुरक्षा मंच भागलपुर शाखा के द्वारा एक दिवसीय. विशाल धरना का आयोजन भागलपुर के समाहरणालय स्थित मुख्य गेट के समक्ष किया गया, जिसमें भारतीय जनता पार्टी विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अलावे कई हिंदू संगठन के लोग […]

Noimg

अंबेडकर जयंती पर चिकित्सा शिविर का आयोजन ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 040

नवगछिया – अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की साहायक इकाई स्टूडेंट फॉर सेवा के तत्वधान में अंबेडकर जयंती का आयोजन बोरवा गांव में किया गया. इस अवसर पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, परवत्ता थानाध्यक्ष पंकज कुमार, स्टूडेंट फॉर सेवा के संयोजक अनुज चौरसिया, खगड़ा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि सुनील सिंह समेत अन्य भी मौजूद थे. शिविर में 500 लोगों का इलाज कर उन्हें निःशुल्क दवा का वितरण किया गया. इस अवसर पर एसडीपीओ दिलीप कुमार, थाना प्रभारी पंकज भारती, नगर उपाध्यक्ष अरविंद सिंह , अनुज चौरसिया, कृष्ण कुमार,साक्षी, सालू, मिथुन, खगेश कुमार, मनोज महादेव समेत अन्य भी मौजूद थे । DESK 04