Tag Archives: rangra ke

रंगरा के साधोपुर में मिट्टी काटने के क्रम में हुआ घसान, दो घायल, एक गंभीर ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा थाना क्षेत्र के सधोपुर गांव में बांध पर मिट्टी काटने के क्रम में हुए घसान में दबने से ढोड़ी शर्मा की 22 वर्षीय पुत्री मनीषा कुमारी और पंकज कुमार दास का 10 वर्षीय पुत्र सन्नी कुमार घायल हो गए हैं. दोनों का इलाज नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया है जिसमें सन्नी की हालत गंभीर बतायी जा रही है. सन्नी को नवगछिया अनुमंडल अस्पताल से बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच रेफर किया गया है. नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल में एम्बुलेंस उपलब्ध नहीं रहने के कारण परिजन एक ऑटो से घायल को लेकर भगलपुर के लिये रवाना हुए हैं, जबकि मनीषा की स्थिति खतरे से बाहर है. DESK 04

रंगरा के नामांकन केंद्र के बाहर कैम्प कर पंचायत चुनाव के प्रत्याशी का उत्साह वर्धन कर रहें कन्हैया मंडल ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

पंचायत चुनाव 2021 एक अलग नया स्थान रख रहा है इस बार चुनाव में युवाओं में काफी जोश देखने को मिल रहा है और प्रत्येक पद पर युवा वर्ग आगे बढ़कर इस महापर्व में भाग ले रहा हैं । शनिवार को रंगरा प्रखंड कार्यालय के गेट के रंगरा जिला परिषद प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया मंडल नें कैम्प करना शुरू कर दिया हैं । पंचायत चुनाव में अपनी भागीदारी हेतु युवाओं का उत्साहवर्धन कन्हैया मंडल स्वयं से कर रहे थे। वहीं मौके पर उनके साथ कई युवा व उनके समर्थक उपस्थित थे । DESK 04

रंगरा के भवानीपुर काली मंदिर व वैसी दुर्गा मंदिर में कन्हैया मंडल नें युवाओं के साथ की पूजा-अर्चना, गांव में किया जनसंपर्क ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के रंगरा गाँव में जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें मंगलवार को रंगरा के भवानीपुर काली मंदिर व वैसी दुर्गा मंदिर में युवाओं के पूजा-अर्चना के साथ गांव में जनसंपर्क किया । मौके पर युवाओं ने ग्रामीणों को वर्तमान में चल रही योजनाओं के बारे में भी बताया । स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। भवानीपुर व वैसी गाँव में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के दर्जनों युवा शक्ति के युवा सदस्य भी मौजूद थे । DESK 04

रंगरा के भगवती मंदिर में माथा टेकने के बाद रंगरा में किया कन्हैया नें घर घर जनसम्पर्क ||GS NEWS

नवगछियारंगरा चौकDESK 040

नवगछिया अनुमंडल के रंगरा चौक जिला परिषद क्षेत्र के रंगरा गाँव में जिला परिषद प्रत्याशी सिंधो कुमारी के पति कन्हैया कुमार नें रंगरा गाँव में सोमवार को नवरात्रि पूजन पर भगवती मंदिर में माथा टेका व इसके बाद रंगरा गाँव में घर घर जाकर मतदाताओं से आशीर्वाद लिया। मौके पर स्थानीय लोगों ने बताया कि उनके पंचायत में भी कई कार्य अधूरा पड़ा है और कई बड़े मुद्दे का अब तक निपटारा नहीं किया गया है। रंगरा गाँव में प्रत्याशी प्रतिनिधि कन्हैया कुमार मंडल के उनके कई समर्थक भी मौजूद थे । DESK 04