December 26, 2025
रंगरा थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में हिंसक झड़प, तीन लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
रंगरा चौकChanchal Jhaनवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार की शाम हिंसक झड़प हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिससे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान सोहित यादव, उनकी पत्नी अंजली देवी तथा पुत्र मनसुख यादव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजन तीनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायल पक्ष की ओर से इस मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया गया है। इधर, रंगरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर हुई […]