August 1, 2025
राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट ग्रैपलिंग कुश्ती में बिहार को 9 पदक, 5 स्वर्ण सहित शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : विलासपुर (छत्तीसगढ़) में संपन्न पांचवीं राष्ट्रीय सब जूनियर व कैडेट ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक व बालिका वर्ग) में बिहार के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक अपने नाम किए। इनमें 5 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर और राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि सब जूनियर बालक वर्ग में विभिन्न भारवर्गों में खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 59 किलोग्राम भारवर्ग में बजरंगी कुमार ने दिल्ली के विनय सिंह को 10-0 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। 100 किलोग्राम में आदर्श राज ने केरल के हरीश को 10-4 से, 60 किलोग्राम में शुभम कुमार ने गुजरात के सिंह युवराज […]