Tag Archives: road accident

नारायणपुर : सड़क दुर्घटना में मामला दर्ज || GS NEWS

नवगछियानारायणपुरसड़क दुर्घटनाManjusha Mishra0

नारायणपुर : एनएच 31 स्थित नारायणपुर चौक पर मंगलवार की रात्रि तेज रफ्तार ट्रक चालक ने मोटरसाइकिल सवार एक दैनिक अखबार के पत्रकार सह अधिवक्ता बलाहा निवासी राम प्रकाश सिंह उर्फ सिंटू को धक्का मार दिया था. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया और पटना में ईलाजरत हैं. मामले में जख्मी के पिता के आवेदन पर ट्रक चालक के विरूद्ध लापरवाही व तेज रफ्तार ट्रक चलाने का मामला दर्ज किया गया. इसी आलोक में छपरा जिला के गरखा थाना अंतर्गत मजलिसपुर निवासी रामसेवक राय के पुत्र लालबाबु राय को गिरफ्तार कर विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है.जानकारी भवानीपुर पुलिस ने दी. Manjusha Mishra

Noimg

अनियंत्रित बाइक चालक ने मारा साइकिल सवार को ठोकर, गंभीर रूप से घायल दोनों मायागंज रेफर || GS NEWS

गोपालपुरसड़क दुर्घटनाManjusha Mishra0

नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोसाई गांव पुलिया के पास सड़क दुर्घटना में एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया । साइकल सवार राजेश शाह पिता बुद्धदेव साह साकिन मालपुर थाना गोपालपुर हैं । जो अपना मजदूरी करके घर लौट रहा था । प्रत्यक्ष दर्शनों ने बताया कि नशे में धुत्त चंदन कुमार पिता अरुण मालिक साकिन तीनटंगा, थाना गोपालपुर तेज और अनियंत्रित में बाइक चला रहा था और वही तेज रफ्तार के कारण सड़क पर साइकल से अपने घर जा रहे राजेश साह को उसने जोरदार ठोकर मार दिया जिससे दोनों सड़क पर बिखर पड़े । साइकिल और बाइक दोनों दुर्घटना ग्रस्त हो गया । स्थानीय लोग व गोपालपुर थाना के चौकीदार द्वारा दोनों घायल […]

Noimg

नवगछिया के कदवा के समीप बाइक दुर्घटना में तीन युवक की दर्दनाक मौत || GS NEWS

नवगछियाबिहारसड़क दुर्घटनाManjusha Mishra0

नवगछिया पुलिस जिला के नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कदवा नवगछिया फोरलेन के श्रीपुर पेट्रोल पंप के समीप एक भीषण सड़क दुर्घटना हुआ है . गस्ती करने जा रही पुलिस को तीन युवक का शव और एक दुर्घटनाग्रस्त बाइक मिली है । बताया जा रहा है कि तीनों युवक कदवा के तरफ जा रहे थे । हालांकि घटना के संबंध में नवगछिया पुलिस बताती है कि उन्होंने घटना के तुरंत बाद नहीं देखा है जब वे गस्ती के लिए 5:00 बजे सुबह पहुंचे तो उन्होंने एक साथ तीनों का शव एक दूसरे के ऊपर रखा देखा । वही तीनों का शव नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया है । सुबह के 8:00 बजे तक एक युवक का शिनाख्त हो पाई है जिसका […]

Noimg

एनएच 31 पर भीषण सड़क हादसा, एक की मौत, तीन गंभीर मायागंज रेफर, दो का चल रहा अनुमंडलीय अस्पताल में ईलाज

नवगछियाबिहारसड़क दुर्घटनाManjusha Mishra0

#raodaccident #nh31 #rangraps रंगरा से समर्थ झा की रिपोर्ट नवगछिया : नवगछिया के एनएच 31 पर मदरौनी के समीप बुधवार की सुबह सुबह भीषण हादसा हुआ हैं । एनएच 31 पर हुए हादसे में जहां एक कि मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन को गंभीर स्थिति में नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से मायागंज रेफर कर दिया गया हैं व दो का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा हैं । परिजनों व घायलों ने बताया कि एक परिवार शादी समारोह में सम्मिलित होने कटिहार जिले के समेली गया था जहां मृतक के साढू के बेटे की शादी का समारोह था शादी समारोह से वापसी के क्रम में रंगरा थाना क्षेत्र के एनएच 31 मदरौनी के समीप अनियंत्रित हाइवा ने सवारी […]

Noimg

विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया के पास बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरDESK 040

नवगछिया के परवत्ता थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के गरैया के पास बाइक और कार में जबरदस्त टक्कर हुई. बाइक सवार तीन लोग घायल हो गये हैं. बाइक सवार कदवा से भागलपुर जा रहे थे. गरैया के पास बाइक रोक कर फोन पर बात करने के दौरान तेज रफ्तार नवगछिया से भागलपुर जा रही कार ने बाइक में धक्का मार दिया. बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गये हैं. घायलों में बाइक चालक संतोष कुमार, संतोष कुमार की पत्नी और बच्चा घायल हो गया है. धक्का लगने के बाद कार सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना परवत्ता पुलिस को दी. सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची परवत्ता थाना पुलिस ने सभी […]

Noimg

एनएच 31 टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में यूको बैंक तुलसीपुर के सहायक शाखा प्रबंधक की दर्दनाक मौत || GS NEWS

भागलपुरBarun Kumar Babul0

राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा के पास सड़क हादसे में यूको बैंक तुलसीपुर के सहायक शाखा प्रभारी, गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसांईंगांव निवासी सुमित कुमार यादव (30)की मौत हो गयी है. हादसे के बाद सुमित को टोल प्लाजा के एम्बुलेंस से नवगछिया अनुमंडल अस्पताल लगया गया, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिये जेएलएनएमसीएच मयागंज भागलपुर रेफर किया गया. संध्या 6 बजे इलाज के क्रम में सुमित की मौत हो गयी. देर शाम तक परिजन अस्पताल पहुंच गए थे. जानकारी मिली है कि सुमित के शव का पोस्टमार्टम गुरुवार सुबह किया जाएगा. सुमित के सहकर्मियों ने बताया कि बुधवार को वे अपनी बाइक से फील्ड वर्क के लिए निकले थे. फील्ड वर्क कर वे वापस बैंक […]

सड़क हादसा में सेना के जवान की हुई दर्दनाक मौत, ख़रीक के तेलघी के पास हुआ दुर्घटना || GS NEWS

नवगछियानिभाष मोदी की रिपोर्टभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा ,आए दिन सड़क दुर्घटनाओं से लोगों की जाने जा रही है ।ताजा मामला भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी का है। भागलपुर नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के तेलघी बीआरसी मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में सेना के जवान मोहम्मद हसनैन की मौत हो गई। मृतक जवान कल ही ड्यूटी से 20 दिनों की छुट्टी पर घर आया था और आज बभनगामा से अपने ससुराल मधेपुरा के सोनवर्षा अराजपुर मोटरसाइकिल से जा रहा था। रास्ते में बीआरसी मोड़ के पास अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल बिजली के खंभे से टकरा गई और जवान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतक जवान सेना के 3 बटालियन में था और अभी […]

ट्रक और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर में मोटरसाइकिल चालक की हुई मौत || GS NEWS

निभाष मोदी की रिपोर्टसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा ।फिर एक जोरदार टक्कर और एक की मौत। ताजा मामला सतघरा टूटा पुल के पास का है। सतघरा टूटा पुल के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की जबरदस्त टक्कर में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए ग्लोकल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया परंतु इसकी स्थिति नाजुक होने लगी तो उसे कोलकाता रेफर कर दिया परंतु कोलकाता जाने के दौरान बॉसी में ही इसकी मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान सतघरा भैरोपुर हबीबपुर थाना क्षेत्र के विजय मंडल का पुत्र रंजीत मंडल के रूप में हुई है। यह घटना तकरीबन 04 से 05 बजे शाम की है। Barun Kumar Babul

श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत, एक घायल

नवगछियाभागलपुरसड़क दुर्घटनाBarun Kumar Babul0

नवगछिया थाना क्षेत्र के श्रीपुर रिंग बांध और पेट्रोल पंप के बीच हाइवा के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गयी है जबकि एक युवक घायल है. मृतक की पहचान कदवा आश्रम टोला निवासी रंजन कुमार के रूप में की गयी है जबकि ब्रजेश कुमार घायल है. स्थानीय लोगों को घटना के तुरंत बाद रंजन और ब्रजेश को इलाज के लिये अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया जहां रंजन को मृत घोषित कर दिया गया जबकि ब्रजेश को बेहतर इलाज के लिए मायागज अस्पताल भेजा गया. जानकारी मिली है कि 24 जून को रंजन के बहन की शादी होने वाली थी. इसलिये रंजन ब्रजेश के साथ खरीददारी करने नवगछिया बाजार मोटरसाइकिल से गया था. बाजार से लौटते वक्त दोनों […]

नशे में धुत्त शराबी नें मोटरसाइकिल से मारा जोरदार टक्कर,जीविका दीदी की ले ली जान //GS NEWS

अपराधभागलपुरBarun Kumar Babul0

निभाष मोदी, भागलपुर भागलपुर,जगदीशपुर के जोगीवीर क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आ रही है, मोटरसाइकिल से नशे में धुत शराबी एक महिला जीविका दीदी को जोरदार टक्कर मार दिया है,घटनास्थल पर ही उस महिला की मौत हो गई,ग्रामीण द्वारा बताया जा रहा है की नशे में धुत शराबी बाइक पर सवार होते हुए वहां से काफ़ी तेज रफ्तार से गुजर रहा था उसी वक्त जीविका दीदी शौच करने के लिए रोड क्रॉसिंग करते हुए रोड के दूसरी ओर जा रही थी, उसी वक्त बाइकसवार ने नशे में रहने के चलते अपना आपा खोया और उस महिला को जोरदार टक्कर मारी, शोर-शराबा होने के चलते ग्रामीणों ने उस बाइक चालक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया, बाइक चालक की […]