December 18, 2025
मामूली विवाद में सगे भाई ने भाई को पीटा, नौ लोगों ने मिलकर घर में घुसकर की मारपीट || GS NEWS
आपसी विवादChanchal Jhaभागलपुर के सुलतानगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बिल्दौरी गांव में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां सगे भाई ने अपने ही भाई के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना बीती रात करीब तीन बजे की बताई जा रही है। घायल युवक की पहचान जितेंद्र कुमार शाह के रूप में हुई है, जिन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, जितेंद्र कुमार शाह अपनी पत्नी के साथ घर में रहते हैं। उनका आरोप है कि उनके दोनों बड़े भाई सुनील शाह और रंजीत शाह ने अपनी मां के साथ मिलकर पैतृक संपत्ति को बेच दिया। […]