June 3, 2025
सांसद अजय कुमार मंडल ने डीआरयूसीसी सदस्य त्रिपुरारी भारती को पदच्युत कर वीरेंद्र कुमार सिंह को किया मनोनीत ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने डीआरयूसीसी (डिविजनल रेलवे यूज़र्स कंसल्टेटिव कमेटी) के सदस्य त्रिपुरारी कुमार भारती को पद से हटाते हुए वीरेंद्र कुमार सिंह को नया सदस्य मनोनीत किया है। इस संबंध में सांसद ने पूर्वी मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंधक को पत्र भेजा है। अपने पत्र में सांसद मंडल ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि सोनपुर मंडल के लिए पूर्व में मनोनीत सदस्य त्रिपुरारी कुमार भारती को पदच्युत करते हुए उनके स्थान पर वीरेंद्र कुमार सिंह को डीआरयूसीसी सदस्य के रूप में मनोनीत करने की अनुशंसा करता हूं। DESK2025