December 6, 2025
डिमहा गांव में सड़क हादसा, कक्षा 6 के छात्र की बाइक टक्कर से मौत || GS NEWS
सड़क दुर्घटनाChanchal Jhaनवगछिया जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा गांव में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक हादसा हुआ। स्थानीय मध्य विद्यालय रही टोला डिमहा के कक्षा 6 के छात्र अनुज कुमार पिता—धर्मेंद्र पोद्दार अपनी साइकिल चला रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। चोटें गंभीर होने के कारण अनुज मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना की खबर से पूरे गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, अनुज सुबह 10 बजे स्कूल के लिए निकले थे। दोपहर करीब 3 बजे वह विद्यालय के पास सड़क पर साइकिल चला रहे थे, तभी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल सीधे बच्चे के ऊपर से गुजर गई। गंभीर […]