December 23, 2025
सरकारी शिक्षक के खाते से 21.69 लाख रुपये की साइबर ठगी बेटी की शादी के लिए जमा थी राशि || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी एक सरकारी शिक्षक के बैंक खाते से 21 लाख 69 हजार 102 रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक मिथिलेश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दिन के करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर लगातार बैंक से रुपये कटने के संदेश आने लगे। संदेश मिलते ही वे घबरा गए और तत्काल बैंक पहुंचकर अपने खाते का विवरण निकलवाया। खाते की जांच करने पर पता चला कि 21 दिसंबर 2025 को उनके खाते से अलग-अलग समय पर कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से […]