August 8, 2025
सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन संगठन फ्रन्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की मूलभूत समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से रसोइयों ने सरकार द्वारा लंबे समय से उनकी उपेक्षा किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिहार प्रदेश में लाखों रसोइयां प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत अत्यंत कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं। इनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है और सरकार की ओर से इनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन द्वारा पूर्व में कई बार राज्य एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है, […]