January 20, 2026
महर्षि मेही आश्रम में दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग का 13वां वार्षिक अधिवेशन संपन्न || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत गोसाईंदासपुर पंचायत के मथुरापुर स्थित महर्षि मेही आश्रम में दो दिवसीय पंचायत संतमत सत्संग के 13वें वार्षिक अधिवेशन का भव्य आयोजन किया गया। अधिवेशन में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में सहभागिता देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान आध्यात्मिक भजन, स्तुति, विनती, सद्ग्रंथ पाठ एवं प्रवचन का आयोजन किया गया। संतों ने अपने प्रवचनों में महर्षि मेही के संदेशों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। आयोजक कबीर पासवान ने कहा कि मनुष्य जीवन अत्यंत दुर्लभ है और इसका सदुपयोग करना चाहिए। मृत्यु सबसे बड़ा सत्य है, फिर भी मनुष्य उससे बचना चाहता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सद्कर्म करते हुए सात्विक जीवन जीना चाहिए, जिससे अच्छे संस्कारों की प्राप्ति होती है। उन्होंने यह […]