October 18, 2025
शराब के नशे में तीन अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS
बिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया । ढोलबज्जा थाना क्षेत्र में शराब के नशे में पकड़ में आए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। थाना कांड संख्या 88/25 के तहत, बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 की धारा 37 के अंतर्गत कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्तों में पूर्णिया जिला के साकिन थाना रुपौली निवासी रवि कुमार, पिता चंदन प्रसाद जयसवाल; रितिक कुमार, पिता गोपाल साह; और मो सलमान, पिता मो अहमद हुसैन शामिल हैं। इसके अलावा पूर्णिया जिला के मोहनपुर थाना क्षेत्र के कांप निवासी मौसम कुमार उर्फ राहुल, पिता अशोक साह को भी गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहां उनसे आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। DESK2025