Tag Archives: Sharavani Mela

Noimg

श्रावणी मेला 2025 को लेकर बाबा ब्रजलेश्वर धाम में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। श्रावणी मेला 2025 के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया द्वारा झंडापुर थाना अंतर्गत ग्राम मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आगमन-प्रस्थान व्यवस्था एवं पूजा-पाठ की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर अंचल अधिकारी बिहपुर, थानाध्यक्ष बिहपुर, प्रभारी थानाध्यक्ष झंडापुर, पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में एसडीपीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, वाहन पार्किंग, आपातकालीन सेवाएं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने […]

Noimg

श्रावणी मेला 2025 की तैयारियों का निरीक्षण, डीडीसी और सिटी एसपी ने दिए निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। श्रावणी मेला 2025 को लेकर तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को भागलपुर के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह और सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने सुल्तानगंज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रमुख घाटों और महत्वपूर्ण स्थलों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रावणी मेला इस वर्ष 11 जुलाई से प्रारंभ होकर एक माह तक चलेगा, जिसमें लाखों कांवरियों के आने की संभावना है। डीडीसी और सिटी एसपी ने विशेष रूप से जहाज घाट और सीढ़ी घाट का दौरा किया। दोनों अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारियों जैसे पेयजल, साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, पब्लिक टॉयलेट और मोबाइल टॉयलेट की स्थिति की बारीकी से समीक्षा की। इसके अतिरिक्त उन्होंने […]

Noimg

श्रावणी मेला ड्यूटी व वेतन की मांग को लेकर आपदा मित्रों का धरना, जन संसद ने दिया समर्थन ||GS NEWS

बिहारDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में आपदा मित्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार ने धरने को समर्थन देते हुए उनकी मांगों को उचित बताया और अंचल पदाधिकारी को एक मांग पत्र सौंपा। धरना में शामिल आपदा मित्रों और अजीत कुमार ने बताया कि सुल्तानगंज प्रखंड में कुल 48 आपदा मित्र कार्यरत हैं, लेकिन श्रावणी मेला जैसे महत्वपूर्ण पर्व में सिर्फ पांच आपदा मित्रों को ही बार-बार ड्यूटी पर लगाया जाता है। साथ ही जिन लोगों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें अब तक वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। धरना के दौरान आपदा मित्रों ने यह भी मांग रखी कि ड्यूटी का अवसर सभी को समान रूप […]