4
(1)

नवगछिया। श्रावणी मेला 2025 के सफल आयोजन एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया द्वारा झंडापुर थाना अंतर्गत ग्राम मड़वा स्थित बाबा ब्रजलेश्वर धाम का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, विधि-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, आगमन-प्रस्थान व्यवस्था एवं पूजा-पाठ की समुचित व्यवस्था का जायजा लिया।

मौके पर अंचल अधिकारी बिहपुर, थानाध्यक्ष बिहपुर, प्रभारी थानाध्यक्ष झंडापुर, पूजा समिति के सदस्य एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित थे। मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में एसडीपीओ ने संबंधित अधिकारियों एवं समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर बैरीकेडिंग, सीसीटीवी कैमरा की स्थापना, वाहन पार्किंग, आपातकालीन सेवाएं एवं श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर विस्तार से चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने यह भी कहा कि मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी और सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करेंगे ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: