Tag Archives: Sharidiya navratra

शारदीय नवरात्र की अष्टमी पर बड़ी दुर्गा मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़ ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ धाम परिसर के बड़ी दुर्गा मंदिर में शारदीय नवरात्र की अष्टमी पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही भक्तजन मां गौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए मंदिर पहुंचने लगे और देर शाम तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इस दौरान स्थानीय पंडित संजय पाठक ने बताया कि अष्टमी पूजा के मौके पर मंदिर में मां गौरी की पूजा-अर्चना करने के लिए हजारों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए। पूरे दिन मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का माहौल बना रहा। DESK2025

Noimg

शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक ||GS NEWS

नवगछियाबिहपुरबिहारभागलपुरDESK20250

बिहपुर । आगामी 22 सितंबर से शुरू हो रहे शारदीय नवरात्र की तैयारियों को लेकर मंगलवार को बिहपुर में रेलवे इंजीनियरिंग दुर्गापूजा अस्थाई कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी के अध्यक्ष महंत नवलकिशोर दास ने की, जबकि संचालन पंसस अमन आनंद ने किया। बैठक में आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार और एडीईएन कार्सालय थानाबिहपुर के ओएसडी अमित कुमार विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में पंडित मृत्युंजय मिश्रा ने जानकारी दी कि 22 सितंबर से पूजन की शुरुआत होगी और परंपरानुसार तीन अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा। आठ, नौ और दस अक्टूबर को शाम में माता रानी की विधिवत सामूहिक महाआरती आयोजित की जाएगी। यह भी बताया गया कि इस मंदिर के पूजन विधान में बंगाल […]