August 8, 2025
शिक्षकों के लिए आपदा प्रबंधन और प्राथमिक उपचार पर कार्यशाला आयोजित ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया : हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड, भागलपुर (बिहार) की ओर से प्रखंड गोपालपुर में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रखंड संसाधन केंद्र, गोपालपुर में आयोजित हुआ, जिसमें क्षेत्र के सभी प्रधानाध्यापक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इस कार्यशाला में मुख्य रूप से राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (स्काउट) ई. भारती, राज्य प्रशिक्षण आयुक्त (गाइड) कंचन रानी, जिला संगठन आयुक्त प्रवीण प्रकाश, प्रशिक्षक मनोहर कुमार शाह, आशीष कुमार, आदित्य कुमार और मनीष कुमार मौजूद थे। कार्यशाला के दौरान उपस्थित शिक्षकों को प्राथमिक उपचार से संबंधित आवश्यक जानकारियाँ प्रदान की गईं। इसके साथ ही आपदा प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी गई, जिससे आपात स्थिति में विद्यालय स्तर पर प्रभावी कदम उठाए जा सकें। जिला स्तर पर […]