December 13, 2025
जगदीशपुर में शिव मंदिर में चोरी, दानपेटी से 60 से 70 हजार रुपये नकद उड़ाए || GS NEWS
जगदीशपुरChanchal Jhaभागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मंदिर परिसर में अज्ञात चोरों द्वारा दानपेटी तोड़कर नकदी समेत अन्य सामान चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। मंदिर से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा इस संबंध में जगदीशपुर थाना में लिखित आवेदन दिया गया है। आवेदन के अनुसार, अज्ञात चोर मंदिर में घुस आए और दानपेटी को तोड़कर उसमें रखे करीब 60 से 70 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। इसके अलावा मंदिर में रखे कुछ अन्य सामान के भी गायब होने की जानकारी दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश और नाराजगी देखी गई। लोगों का कहना […]