August 15, 2025
श्री कौशल सिलाई केंद्र में पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन 16 अगस्त को ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025नवगछिया। श्री कौशल सिलाई केंद्र, हॉस्पिटल रोड, नवगछिया में आगामी 16 अगस्त, दिन शनिवार को पुरस्कार सह प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अपराह्न 2 बजे से होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में सीआईएमपी-बीयाइआईएफ, सीआईएमपी बिजनेस इनक्यूबेशन एंड इनोवेशन फाउंडेशन (CIMP-BIIF) के सीईओ एवं चंद्रगुप्त इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, पटना (CIMP) के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कुमोद कुमार उपस्थित रहेंगे। आयोजकों ने बताया कि इस अवसर पर सिलाई केंद्र से जुड़ी महिलाओं एवं प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाएगा। समारोह में प्रमाण पत्र के साथ-साथ पुरस्कार भी वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजकों ने सभी आत्मीय बंधुओं, माताओं एवं बहनों से कार्यक्रम […]