Tag Archives: sps taekwondo

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में बाल दिवस पर खिलाड़ियों ने मनाया उत्सव ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और प्रशिक्षक जेम्स फाइटर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने केक काटकर बाल दिवस मनाया। मुख्य अतिथि जेम्स फाइटर ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन करते हुए सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों से गहरा लगाव था और उनके जन्मदिन को ही पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह सहित ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, सक्षम सागर, हरिओम कुमार, शिवम कुमार, संजीव […]

Noimg

एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में खिलाड़ियों को दी गई रेफरी ट्रेनिंग ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में प्रशिक्षक सह अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर के नेतृत्व में एकदिवसीय ताइक्वांडो रेफरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को विशेष रूप से बताया गया कि फाइट के दौरान अंक कैसे दिए जाते हैं और किन परिस्थितियों में अंक कट जाते हैं। प्रशिक्षक जेम्स फाइटर ने बताया कि किसी भी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अंक प्रणाली की जानकारी खिलाड़ियों के लिए बेहद आवश्यक होती है। उन्होंने कहा कि रेफरी की भूमिका को समझने से खिलाड़ी प्रतियोगिता के नियमों से बेहतर ढंग से परिचित होते हैं और यह उन्हें आत्मविश्वास के साथ खेलने में मदद करता है। प्रशिक्षण के दौरान सीनियर खिलाड़ियों को विशेष रूप से अंकों की गणना, फाउल और डिसक्वालिफिकेशन […]