5
(1)

नवगछिया। एसपीएस ताइक्वांडो प्रशिक्षण केंद्र में बाल दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी और प्रशिक्षक जेम्स फाइटर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने केक काटकर बाल दिवस मनाया।

मुख्य अतिथि जेम्स फाइटर ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को नमन करते हुए सभी खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि पंडित नेहरू को बच्चों से गहरा लगाव था और उनके जन्मदिन को ही पूरे देश में बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम में महिला क्रिकेट सचिव कंचन सिंह सहित ताइक्वांडो खिलाड़ी मीनाक्षी कुमारी, प्रिया कुमारी, सक्षम सागर, हरिओम कुमार, शिवम कुमार, संजीव कुमार, आनन्या वात्सल्य, आराध्या सिंह, देवश्री, ललित कुमार, अमन कुमार, तान्या वात्सल्य, जानवीर कुमार, हर्षिता कुमारी, मो. शान, हर्षित कुमार, सनी कुमार सहित अन्य प्रतिभागी मौजूद थे।

बाल दिवस का यह कार्यक्रम उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: