July 29, 2025
सुल्तानगंज के अजगैविनाथ धाम में बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, कई वार्ड जलमग्न ||GS NEWS
sultanganjबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने नगर परिषद सुल्तानगंज की कार्यप्रणाली की पोल खोल दी है। बारिश के कारण नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डों – 12, 13, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27 और 28 में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है।. बताया जा रहा है कि नाले और पीसीसी सड़कों का निर्माण सही ढंग से नहीं होने के कारण जल निकासी का कोई उचित प्रबंध नहीं है, जिससे बारिश के पानी के साथ-साथ गंदा पानी भी सड़कों और घरों में भर गया है। हजारों घरों में पानी घुस चुका है, जिससे लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। महागठबंधन नेता एवं राजद […]