Tag Archives: Sultanganj railway station

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू, विधायक और एनडीए कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर आज से अंग एक्सप्रेस का ठहराव शुरू हो गया। बांका सांसद गिरधारी यादव और स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल की पहल पर यह ठहराव संभव हुआ। इस अवसर पर स्थानीय विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल सहित एनडीए कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन मास्टर गिरीश प्रसाद सिंह और अंग एक्सप्रेस के ड्राइवर को अंगवस्त्र और फूलमाल पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस मौके पर विधायक प्रोफेसर ललित नारायण मंडल और सांसद प्रतिनिधि पवन केसान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मांग स्वीकार कर सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अंग एक्सप्रेस का ठहराव सुनिश्चित किया है। अब सुल्तानगंज वासी सीधे बेंगलुरु जाने के लिए ट्रेन सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे एजीएम एस. के. सिंह, अमृत भारत योजना के कार्यों का लिया जायजा ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर: सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए सोमवार की दोपहर पूर्व रेलवे के अपर महाप्रबंधक (एजीएम) एस. के. सिंह स्टेशन पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ‘अमृत भारत योजना’ के तहत स्टेशन पर हो रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। स्टेशन परिसर का जायजा लेते हुए एजीएम ने मुख्य द्वार के समीप गंदगी का अंबार देखकर नाराजगी जताई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए और परिसर की घेराबंदी करने को भी कहा, ताकि स्टेशन की व्यवस्था में सुधार हो सके। निरीक्षण के दौरान एजीएम के साथ रेलवे के एडीआर, सीनियर डीएसटी, एसीएम, स्टेशन मास्टर गिरीश कुमार सहित आरपीएफ और जीआरपी के पदाधिकारी एवं पुलिस बल मौजूद रहे। अधिकारियों ने स्टेशन पर यात्रियों की […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने लगाई फटकार, साफ-सफाई और यात्री सुविधा में सुधार का निर्देश ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला के 23वें दिन शनिवार को मालदा डिविजन के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। अपने विशेष सैलून ट्रेन से पहुंचे डीआरएम ने स्टेशन परिसर में बने शौचालय, पेयजल व्यवस्था, कांवरियों के लिए सेवा शिविर और रेल सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन परिसर में गंदगी देख उन्होंने रेल अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और तत्काल सफाई व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में बड़ी संख्या में कांवरिए सुल्तानगंज पहुंचते हैं, ऐसे में उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान बांका सांसद के प्रतिनिधि पवन केसरी और स्टेशन सलाहकार समिति के सदस्य विकास कुमार कर्ण ने डीआरएम […]

Noimg

सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन से आरपीएफ और जीआरपीएफ ने चोर को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में शनिवार की शाम संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को आरपीएफ और जीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान युवक के पास से छीना हुआ मोबाइल बरामद किया गया।गिरफ्तार युवक की पहचान बाथ थाना क्षेत्र के करहरिया गांव निवासी नारायण प्रसाद सिंह के पुत्र बिंटु राजा के रूप में हुई। पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि डिप्रेशन में आकर उसने एक महिला से मोबाइल छीना था, क्योंकि उसका खुद का मोबाइल खो गया था।आरपीएफ और जीआरपीएफ ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मोबाइल छिनतई की यह घटना रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े करती है। […]

Noimg

भागलपुर: सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण कार्य प्रगति पर ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने अमृत भारत योजना के तहत चल रहे सौंदर्यकरण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान वरिष्ठ डीएमई/डी जमालपुर के के.के. दास, सहायक अभियंता शर्मथगर्र, स्टेशन मास्टर बादल कुमार, गति शक्ति इकाई के सेक्टर एक्सपर्ट प्रोगादित्य राय, वाणिज्यिक निरीक्षक प्रणय कुमार और अन्य अधिकारी उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में के.के. दास ने बताया कि सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का सौंदर्यकरण कार्य फेज वन लगभग पूरा हो चुका है। फेज टू में स्टेशन का डिजाइन अजगैविनाथ धाम के थीम पर बनाया जाएगा। इस परियोजना पर कुल 24.22 करोड़ रुपये की लागत आने की उम्मीद है, जिसमें यात्रियों की सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि इस परियोजना में पांच […]

Noimg

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में शौचालय के संचालक द्वारा कांवरियों से अधिक पैसे की वसूली ||GS NEWS

sultanganjबिहारभागलपुररेलवेDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज में श्रावणी मेला के दौरान बाहर से आने वाले कांवरियों से सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय के संचालक द्वारा अवैध वसूली का मामला सामने आया है। प्रत्येक कांवरिये से पाँच रुपये के बदले दस रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। कांवरियों ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में स्थित शौचालय में उनसे पाँच रुपये के बदले दस रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। इस दौरान कांवरियों और शौचालय के संचालक के बीच कहासुनी भी हुई। DESK 04 B

Noimg

रेल डीएसपी मनीष आनंद ने श्रावणी मेला को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण || GS NEWS

sultanganjनिरीक्षणभागलपुररेलवेAMBA0

भागलपुर: सुलतानगंज रेलवे स्टेशन में श्रावणी मेला को लेकर सिनियर डीएसपी मनीष आनंद ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान रेलवे विभाग के सिनियर डीएसपी मनीष आनंद ने मीडिया को बताया कि श्रावणी मेला को लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर जायजा लिया गया है। इस बार श्रावणी मेला के लिए रेल सुरक्षा बल, रेल महिला सुरक्षा बल की तैनाती करते हुए सीसीटीवी कैमरे, शुद्ध पेयजल की व्यवस्था, पर्याप्त मात्रा में शौचालय की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है। कांवरियों को 24 घंटे सुरक्षा व्यवस्था के लिए सीसीटीवी कैमरे, डॉग स्क्वायड की व्यवस्था की जाएगी। इस दौरान आरपीएफ और जीआरपीएफ के पुलिस कर्मी भी मौजूद थे। AMBA

Noimg

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में चार सूत्री मांग को लेकर समाजिक व राजनैतिक संगठन के लोगों नें किया धरना प्रदर्शन ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK 04 B0

भागलपुर के सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में चार सूत्री मांग को लेकर भागलपुर सुलतानगंज के अधिवक्ता सह समाजसेवी राज कुमार के द्वारा सभी दल के राजनैतिक संगठन एंव समाजसेवी द्वारा सुलतानगंज रेलवे स्टेशन परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया| इस दौरान अधिवक्ता राज कुमार , जदयू नेता सुधीर कुमार प्रोग्रामर, भाजपा नेता संजय चौधरी, जनसंसद के संरक्षक अजीत कुमार ने बताया कि चार सूत्री मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है जो मुख्य मांग में. सुलतानगंज रेलवे स्टेशन में सभी ट्रेन का ठहराव, पैसेंजर ट्रेन में कोरोना काल में भाड़ा अधिक होने पर भाड़ा पहले की तरह , सीनीयर सीटीजन की सुविधा, देवघर सुलतानगंज परियोजना का कार्य होने पर सुलतानगंज से देवघर जाने के लिए रेल यात्रियों को […]