July 31, 2025
सुल्तानगंज से मनोज तिवारी ने शुरू की कांवर पदयात्रा, आस्था के संग दिखा राजनीतिक रंग ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025भागलपुर/सुल्तानगंज: आस्था और राजनीति से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सुल्तानगंज से सामने आई है, जहां दिल्ली के सांसद और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी ने गुरुवार को नमामि गंगे घाट से पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए कांवर पदयात्रा की शुरुआत की। जैसे ही उन्होंने जल भराई की, गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी भारी उत्साह देखने को मिला। वातावरण पूरी तरह भक्तिभाव और राजनीतिक ऊर्जा से भर गया। मनोज तिवारी ने इस मौके पर बाबा बैद्यनाथ से बिहार में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता एक बार फिर एनडीए को मौका देगी। उन्होंने […]