July 3, 2025
श्रावणी मेला: सुल्तानगंज स्टेशन पर कांवरियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क, चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस निगरानी ||GS NEWS
sultanganjबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर जिले के सुल्तानगंज में श्रावणी मेला के दौरान कांवरियों की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस, आरपीएफ, जीआरपी और जिला पुलिस बल की सैकड़ों जवानों की तैनाती की जाएगी। स्टेशन परिसर के हर हिस्से पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। रेल एसपी रमन कुमार चौधरी ने सभी रेल पुलिस अधिकारियों और स्थानीय पुलिस के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सावन माह में लाखों कांवरिया ट्रेन के माध्यम से सुल्तानगंज स्टेशन पहुंचेंगे, जिन्हें सुरक्षित और व्यवस्थित रूप से बाहर निकालने की पूरी तैयारी कर ली गई है। स्टेशन परिसर में 34 स्थानों पर […]