Tag Archives: Summer camp

समर कैंप के शुभारंभ से नवगछिया के  तेजस्वी पब्लिक स्कूल में खिल उठी बच्चों की प्रतिभाएं || GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

योग, डांस, एरोबिक व अन्य विधाओं में बढ़ाया उत्साह नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल, गोसाईं गाँव, 14 नंबर तेतरी रोड परिसर में सोमवार 2 जून 2025 को समर कैंप का भव्य शुभारंभ किया गया। ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर आयोजित यह शिविर 2 जून से 6 जून 2025 तक चलेगा। कैंप का उद्घाटन दीप प्रज्वलन एवं शंखनाद के साथ हुआ, जिसमें आध्यात्मिकता एवं भारतीय संस्कृति की छवि दिखाई दी। उद्घाटन कार्यक्रम में विद्यालय के संचालक एवं प्रधानाचार्य सी. पी. एन. चौधरी, निर्देशिका अधिवक्ता रीता कुमारी तथा प्रशासक नितिन कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं भी सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन में शामिल रहे। प्रशासक नितिन कुमार ने स्वयं शंखनाद […]

नवगछिया के तेजस्वी पब्लिक स्कूल में 2 जून से 6 जून तक होगा समर कैंप का होगा आयोजन || GS NEWS

नवगछियाभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गोसाईगांव, 14 नंबर तेतरी रोड स्थित तेजस्वी पब्लिक स्कूल में ग्रीष्मकालीन अवकाश के अवसर पर समर कैंप का आयोजन होने जा रहा है। यह विशेष कैंप 2 जून से 6 जून तक आयोजित होगा जिसमें विद्यार्थियों के रचनात्मक, मानसिक और शारीरिक विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। विद्यालय प्रबंधन द्वारा इसकी तैयारियाँ जोर-शोर से की जा रही हैं, और छात्रों में इसे लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। इस समर कैंप में योग, चित्रकला, नृत्य, संगीत, खेलकूद, नाट्यकला और व्यक्तित्व विकास से जुड़ी कई गतिविधियाँ और कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य छात्रों की छिपी प्रतिभाओं को सामने लाना, उन्हें आत्मविश्वास से भरना और अवकाश के समय को सीखने और आनंद […]

Noimg

समर कैंप समापन समारोह में बच्चों ने बिखेरा हुनर का रंग ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

नवगछिया में बल भारती विद्यालय का समर कैंप संपन्न, तिरंगा यात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने जीता दिल नवगछिया। बाल भारती विद्यालय पोस्ट ऑफिस रोड नवगछिया में आयोजित पांच दिवसीय समर कैंप का भव्य समापन रविवार को देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग में रंगे माहौल के साथ संपन्न हुआ। समापन समारोह में बच्चों ने अपने पांच दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान सीखी गई विविध कलाओं का शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर प्रदर्शित तिरंगा झांकी ने आयोजन को विशेष बना दिया, जिसमें बच्चों, शिक्षकों और अतिथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह का उद्घाटन बाल भारती विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सह लायन्स कोर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ, उपाध्यक्ष सह लायन्स डायरेक्टर लायन अजय कुमार रूंगटा, सचिव सह लायन सदस्य लायन अभय प्रकाश […]

समर कैंप बना बच्चों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम: प्राचार्य नवनीत सिंह ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में इस वर्ष आयोजित समर कैंप ने बच्चों में नई ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता का संचार किया है। विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह ने कहा कि शिक्षा केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसमें जीवन कौशल, आत्मविश्वास, सामाजिक सहभागिता और रचनात्मकता का समावेश भी आवश्यक है। प्राचार्य सिंह के अनुसार, समर कैंप में बच्चों के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए डांस, म्यूजिक, आर्ट एंड क्राफ्ट, योग और व्यक्तित्व विकास जैसी गतिविधियों को शामिल किया गया है। इन सत्रों के माध्यम से बच्चे अपनी रुचियों को पहचानने और नई प्रतिभाओं को विकसित करने में सक्षम हो रहे हैं। विद्यालय की प्रशिक्षित और समर्पित शिक्षकों की टीम बच्चों को पूरे उत्साह के साथ […]

Noimg

BBV SUMMER CAMP DAY 02 : रेन डांस, शूटिंग, क्राफ्ट और स्केटिंग में की बच्चों नें भरपूर मस्ती || GS NEWS

नवगछियाशिक्षाBarun Kumar Babul0

बाल भारती विद्यालय में समर कैंप के दूसरे दिन बच्चों ने बच्चों ने लिया विभिन्न विधाओं में आनंद नवगछिया : बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड नवगछिया में चल रहे समर कैंप का दूसरा दिन गुरुवार को बच्चों के लिए खास रहा। इस दिन की सबसे बड़ी आकर्षण रही रेन डांस की व्यवस्था, जो विद्यालय परिसर में बने स्थायी स्विमिंग पूल में कराई गई। इसके साथ ही अन्य गतिविधियों जैसे शूटिंग, क्राफ्ट और स्केटिंग ने बच्चों को भरपूर मनोरंजन और सीखने का अवसर दिया। रेन डांस – बच्चों ने पानी की फुहारों में की मस्ती गर्मी के मौसम में रेन डांस ने बच्चों को राहत और खुशी दोनों दी। विद्यालय द्वारा विशेष रूप से बनाए गए स्थायी स्विमिंग पूल में वाटर […]

Noimg

Yahoo! Hurray! : बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों से बच्चों का होगा मनोरंजन और विकास || GS NEWS

उद्घाटनखेल कूदनवगछियाBarun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। यह आयोजन बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कैंप की शुरुआत विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने समर कैंप के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया और सेवानिवृत्त एडीएम जयशंकर मंडल,प्रो० विजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस समर कैंप में कुल 250 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसका समापन 25 मई 2025 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह […]