Tag Archives: sun valley public school

Noimg

सन वेली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुए क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 का परिणाम जारी ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया के जीरो माइल स्थित सन वेली पब्लिक स्कूल में जीएस न्यूज़ द्वारा आयोजित क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 की लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है।कार्यक्रम के समन्वयक ने बताया कि प्रतिभागियों की मेहनत और प्रतिभा को देखते हुए चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। परिणाम अब विद्यालय एवं आयोजन समिति द्वारा सार्वजनिक कर दिया गया है। उन्होंने आगे कहा कि परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसकी तिथि शीघ्र घोषित की जाएगी। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मकता को बढ़ावा देना और उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना है। परीक्षा में शामिल छात्रों के बीच उत्साह का माहौल देखा […]

79वें स्वतंत्रता दिवस पर सनवेली पब्लिक स्कूल, नवगछिया में भव्य आयोजन: सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों के थिरके नन्हें पांव – GS NEWS

नवगछियानवगछिया नगर परिषदबिहारभागलपुरBarun Kumar Babul0

नवगछिया : 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नवगछिया के सनवेली पब्लिक स्कूल, जीरो माइल , नवगछिया में एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर देशभक्ति के रंग में रंगी कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं, जिससे पूरा माहौल जोश और उत्साह से भर उठा। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की निर्देशिका भारती कुमारी द्वारा झंडोत्तोलन से की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और देश की आज़ादी के संघर्ष की महत्ता को विद्यार्थियों के बीच साझा किया। कार्यक्रम में  विद्यालय के प्राचार्य अनिमेष कुमार, उप-प्राचार्य कुंदन कुमार और सभी शिक्षकगण उपस्थित थे। झंडोत्तोलन के बाद, विद्यार्थियों ने स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े नृत्य और नाटकों […]

नवगछिया के जीरो माइल में स्थित SUN VALLEY PUBLIC SCHOOL पहुँचा टेडी बियर, बच्चों के बीच किया मनोरंजन || GS NEWS

EntertainmentनवगछियाबिहारभागलपुरManjusha Mishra0

नवगछिया : उछलता कूदता फुदकता अचानक ही टेडी बेयर नवगछिया के जीरो माइल में स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल पहुंचा । जहां विभिन्न कक्षा के बच्चों के साथ टेडी बियर ने भी जमकर मजा किया । इस दौरान बच्चों को टेडी बेयर ने कई तरह की जानकारी दी । उन्होंने Do और Don’t के बारे में बताया कि हमें क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए .? गर्मी के दिन में हमें अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए ज्यादा धूप होने पर बाहर नहीं निकलना चाहिए . हमें ज्यादा गर्म और कड़े भोजन नहीं करना चाहिए . बहुत अधिक भोजन नहीं करना चाहिए . जैसी कई तरह के स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी । मौके पर विद्यालय के संचालक भारती कुमारी […]

नवगछिया के जीरो माईल में स्थित SUN VALLEY PUBLIC SCHOOL में चल रहा नामांकन पखवारा, कई आधुनिक व्यवस्था से सुसज्जित है विद्यालय

उपलब्धिनवगछियाभागलपुरशिक्षाManjusha Mishra0

नवगछिया के जीरो माइल में स्थित Sun Valley Public School में छात्र एवं छात्राओं का नामांकन निशुल्क हो रहा है . इस संबंध में विद्यालय के संचालक ने बताया कि नवगछिया के जीरो माइल में स्थित सन वैली पब्लिक स्कूल में क्लास एलकेजी से नवम की पढ़ाई होती है । लड़के एवं लड़कियों के लिए अलग-अलग हॉस्टल की व्यवस्था है । इसके अलावा स्कूल में विभिन्न प्रकार की आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध है । नवगछिया के जीरो माइल में स्थित इस विद्यालय में जहां अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होती है वहीं आसपास 15 से 20 किलोमीटर तक स्कूल की गाड़ी उपलब्ध है । ताकि बच्चे घर से विद्यालय आना-जाना कर सकते हैं । वही विद्यालय में खेलकूद सांस्कृतिक कार्यक्रम क्विज विभिन्न […]