November 2, 2025
सुंदरपुर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन, स्वामी भागवतानंद बाबा के प्रवचन और भजन से झूम उठे श्रद्धालु ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025भागलपुर : पीरपैंती रेलवे स्टेशन और प्रखंड कार्यालय के मध्य स्थित महेशराम नगरपंचायत के सुंदरपुर में एक दिवसीय संतमत सत्संग का भव्य आयोजन प्रभारी प्रधानाध्यापक लालबाबू की अध्यक्षता में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में दो पालियों में भजन-कीर्तन, स्तुति-विनती, सामूहिक ध्यान, सद्ग्रंथ पाठ, माल्यार्पण, अमृत प्रवचन और आरती-पूजन का समावेश किया गया। महर्षि मेँही भागवतधाम, शेरमारी के संस्थापक आचार्य स्वामी भागवतानंद जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि भक्ति के बिना ज्ञान और वैराग्य अधूरे होते हैं। उन्होंने शास्त्रों के अनुसार आत्मा के रहस्य पर सारगर्भित चर्चा की और बताया कि सच्ची भक्ति से ही आत्मिक विकास संभव है। स्वामी भागवतानंद जी ने यह भी कहा कि श्री सद्गुरु महाराज की जय-जयकार करने से समस्त देवी-देवता सहित […]