March 2, 2026
होली को लेकर नवगछिया पुलिस अलर्ट, सुरक्षा व्यवस्था पूरी; डीजे पर रहेगा प्रतिबंध || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया : होली पर्व को लेकर नवगछिया पुलिस ने सुरक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में नवगछिया की एसपी प्रेरणा कुमार ने जिलेवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके। एसपी ने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सभी थानों को अतिरिक्त पुलिस बल उपलब्ध कराया गया है। ज्वाइंट ऑर्डर के तहत प्रमुख स्थानों पर पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के सभी संवेदनशील स्थलों पर पुलिस और मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। साथ ही संबंधित बीडीओ एवं सीओ भी क्षेत्र में मौजूद रहकर निगरानी करेंगे। सभी अधिकारियों को होली के दौरान […]