September 24, 2025
तेजस्वी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया : तेजस्वी पब्लिक स्कूल में नवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के संचालक सह प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी, निदेशिका अधिवक्ता रीता कुमारी, प्रबंधक नितिन कुमार सहित सभी शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ दुर्गा की आराधना के साथ हुई। इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से नवदुर्गा के नौ स्वरूपों का जीवंत चित्रण प्रस्तुत किया। मंच पर छोटी-छोटी बालिकाओं ने शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का अद्भुत अभिनय कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सी.पी.एन. चौधरी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक पर्व ही नहीं, […]