December 20, 2025
ठंड और घने कोहरे से रेल सेवा प्रभावित, भागलपुर आने वाली ट्रेनें छह घंटे तक विलंबित || GS NEWS
भागलपुरChanchal Jhaभागलपुर में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे ने आम जनजीवन के साथ-साथ रेल यातायात को भी बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कोहरे के कारण ट्रेनों की गति काफी धीमी हो गई है, जिसका सीधा असर लंबी दूरी की ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। दूसरे राज्यों से भागलपुर आने वाली लगभग सभी प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। जानकारी के अनुसार भटिंडा–बालू घाट फरक्का एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से भागलपुर पहुंच रही है। वहीं दिल्ली से आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस और गरीब रथ एक्सप्रेस के भी लगभग छह घंटे विलंब से भागलपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों की […]