Tag Archives: Train se

ट्रेन से गिरकर मनोज मंडल की मौत, फुलसिया गांव में छाया मातम ||GS NEWS

बिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर घोघा थाना क्षेत्र के फुलसिया गांव में रविवार को माहौल गमगीन हो गया, जब गांव के निवासी मनोज मंडल की ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मनोज मंडल धुलियान पैसेंजर ट्रेन से अम्मा पाली स्टेशन से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच पक्की सराय के पास अचानक संतुलन बिगड़ने से वे ट्रेन से नीचे गिर पड़े। गिरने के बाद उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना स्थल पर मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल लेकर गए। स्थिति गंभीर होने पर डॉक्टरों ने मनोज मंडल को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। परिजनों के अनुसार मनोज मंडल मजदूरी कर अपने परिवार का […]

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK20250

भागलपुर के कहलगांव रेलवे सेक्शन से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां चलती ट्रेन से गिरने के कारण मिथुन कुमार नामक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अकबरनगर के हरियो पानी टंकी निवासी मिथुन कुमार, पिता विनय मंडल के रूप में हुई है। घटना की जानकारी जीआरपी द्वारा परिजनों को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन बदहवास हालत में कहलगांव पहुंचे और इसके बाद जीआरपी कार्यालय, भागलपुर पहुंचकर पूरी जानकारी ली। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास एक युवक के गिरने की सूचना मिलने पर जीआरपी की टीम मौके पर पहुँची। निरीक्षण में स्पष्ट हुआ कि युवक की गिरने से मौके पर ही मौत हो चुकी थी। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई […]

Noimg

ट्रेन से कटने से टेंट मिस्त्री की मौत, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

भागलपुर। अंबा पाली रेलवे स्टेशन पर बुधवार देर शाम टेंट मिस्त्री की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। गुरुवार को मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक की पहचान भागलपुर के पार्वती धोबिया कॉलेज स्थान निवासी अशोक दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक दास अपने दो दोस्तों के साथ घूमने गए थे। इसी दौरान वे ट्रेन से गिर पड़े। ट्रेन की चपेट में आने से उनके पैर सहित शरीर के कई अंग कट गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के पास से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन अंबा पाली स्टेशन […]

Noimg

ट्रेन से गिरा युवक, गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती ||GS NEWS

UncategorizedDESK20250

नवगछिया। नवगछिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या एक के आगे पूरब दिशा में रेलवे माल गोदाम रैक पॉइंट के पास एक युवक हटेबजारे एक्सप्रेस ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान शंकर कुमार, पिता पप्पू मंडल, निवासी कुर्सेला नवाबगंज, जिला कटिहार के रूप में की गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक ट्रेन के गेट के पास बैठा हुआ था, इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिर गया। घटना होते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी नवगछिया जीआरपी को दी। सूचना मिलते ही जीआरपी के सहायक निरीक्षक श्री राम प्रसाद मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्कालत नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अस्पताल में इलाज करवा […]

Noimg

ट्रेन से कटकर पशुपालक की मौत ||GS NEWS

नवगछियानारायणपुरबिहारभागलपुरDESK 04 B0

युवक कान में ब्लूटूथ लगाकर रेल ट्रैक पर बैठकर सुन रहा रहा गाना नवगछिया। कटिहार-बरौनी रेलखंड के बीच नारायणपुर रेलवे स्टेशन से करीब एक किलोमीटर पश्चिम मौजमाबाद ढाला समीप शनिवार की संध्या करीब 4:25 बजे भैंस चराने के दौरान एक पशुपालक की वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक शाहपुर निवासी जयप्रकाश यादव के 17 वर्षीय पुत्र गौरव कुमार उर्फ गौरी यादव बताया गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक डाउन रेल ट्रैक पर बैठकर मोबाइल चला रहा था। बताया गया कि युवक ने कान में ब्लूटूथ लगाया हुआ था। तभी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। घटना की सूचना मिलते ही भवानीपुर थाना पुलिस दलबल के साथ […]

Noimg

ट्रेन से मोबाइल छिनतई के आरोपित को दबोचा ||GS NEWS

नवगछियाबिहारभागलपुरDESK 04 B0

नवगछिया जीआरपी पुलिस ने आर्मी जवान से मोबाइल छिनतई के आरोपित को गिरफ्तार किया. आराेपित राजेंद्र कॉलोनी निवासी गुलशन कुमार है. मध्य प्रदेश के आर्मी जवान राहुल कुमार एक्सप्रेस ट्रेन से कटिहार की ओर जा रहे थे. इसी दौरान नवगछिया स्टेशन से जैसे ही गाड़ी खुली खिड़की से मोबाइल छिनकर आरोपित भाग गया. आर्मी का जवान ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहे थे. किंतु यात्रियों ने उन्हे रोक दिया. आर्मी जवान कटिहार से लौटकर नवगछिया आए. उन्होंने जीआरपी थाना की पुलिस को लिखित आवेदन दिया. जिसमें अज्ञात को आरोपित बनाया गया. अनुसंधान के दौरान आरोपित का नाम सामने आया. पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. DESK 04 B