Tag Archives: videshi sharab baramad

Noimg

वाहन जांच में बाइक सवार से 4.50 ग्राम गांजा और विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तारवाहन जांच में बाइक सवार से 4.50 ग्राम गांजा और विदेशी शराब बरामद, युवक गिरफ्तार ||GS NEWS

नवगछियाChanchal Jha0

भागलपुर । भवानीपुर थाना पुलिस ने रविवार की रात्री गुप्त सूचना के आधार पर जेपी कॉलेज रोड पर वाहन जांच के दौरान कार्रवाई की। पुलिस ने टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल, रजिस्ट्रेशन संख्या बीआर 34 एम 4055, को रोककर तलाशी ली। तलाशी के क्रम में बाइक सवार भवानीपुर थाना क्षेत्र के आशाटोल निवासी अंकुश कुमार, पिता छेदी शर्मा, के पास से 4.50 ग्राम गांजा और 375 मिलीलीटर की एक बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। इसके अलावा उनके पास से एक मोबाइल फोन और 3,800 रुपये नगद भी पुलिस ने जब्त किया। भवानीपुर थानाध्यक्ष पुनि शंभु कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उसे सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। […]

Noimg

अलग अलग ब्रांड के नब्बे बोतल विदेशी शराब बरामद, कारोबारी फरार || GS NEWS

आयोजनगोपालपुरनवगछियाAMBA0

नवगछिया। गत मंगलवार को गोपालपुर थाना को सूचना मिली कि शराब कारोबारी थाना क्षेत्र के लतरा निवासी कन्हैया कुमार पिता धनेश्वर यादव दो प्लास्टिक के बड़ा बोरा मेंविदेशी शराब लाकर लतरा स्थित चन्खाडा रोड से पूरब खेत मे छुपाकर रखा है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थानाध्यक्ष ने त्वरित कार्यवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुँचकर रॉयल स्टैग प्रीमियर व्हिस्की 375 एमएल के 47 बोतल कुल 17.625 लीटर एवं इम्पेरियल ब्लू रिजर्वग्राम व्हिस्की 375 एमएल का 43 बोतल कुल 16.125 लीटर कुल मिलाकर 33.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। मामले को लेकर गोपालपुर थाना में कांड संख्या 204/24 मद्ध निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कन्हैया कुमार के विरुद्ध दर्ज किया गया। पुलिस अग्रतर कार्यवाई कर रही है। AMBA