December 26, 2025
जिला परिषद अध्यक्ष पद पर विपिन कुमार मंडल की जीत पर क्षेत्र में हर्ष, विकास को लेकर बढ़ी उम्मीदें || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaनवगछिया अनुमंडल के इस्माइलपुर प्रखंड से जिला परिषद सदस्य विपिन कुमार मंडल के जिला परिषद अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल देखा गया। उनकी जीत पर क्षेत्रवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। लोगों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिला परिषद क्षेत्रों में विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। जनता दल यूनाइटेड के भवेश कुमार कन्हैया ने विपिन कुमार मंडल की जीत को जनविश्वास की जीत बताते हुए कहा कि अब जिला परिषद क्षेत्रों में विकास की रफ्तार और तेज होगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पुल-पुलिया, सिंचाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही युवाओं और किसानों के हित में योजनाओं को प्राथमिकता देकर […]