October 1, 2025
यहां हलुआ-पुरी के भोग पर प्रसन्न होती हैं मैया भगवती, ||GS NEWS
UncategorizedDESK2025अष्टमी के दिन ही लगाया जाता है विशेष भोग नवगछिया। रक्तबलि की परंपरा से अलग, गोपालपुर प्रखंड के डुमरिया गांव की शक्ति स्वरूपा मैया भगवती को हलुआ-पुरी का भोग अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि जो भी भक्त अपनी मनौती रखकर मां को हलुआ-पुरी का भोग लगाता है, उसकी इच्छाएं शीघ्र ही पूरी होती हैं। डुमरिया गांव, जो रंगरा और गोपालपुर प्रखंड की सीमा पर स्थित है, महाअष्टमी के दिन विशेष रूप से श्रद्धा का केंद्र बन जाता है। यहां हलुआ-पुरी का भोग ही मुख्य प्रसाद माना जाता है। कहा जाता है कि स्थापना के महज एक वर्ष के भीतर ही इस मंदिर की ख्याति दूर-दूर तक फैल गई थी। आज पास-पड़ोस के गांवों के अलावा निकटवर्ती जिलों से […]