



शुक्रवार को थाना क्षेत्र के तेलघी गांव के समीप स्थित झकरा बहियार के समीप बदमाशों द्वारा दहशत फैलाने के उद्देश्य से ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला प्रकाश में आया है। इस गोलीबारी में दर्जन भर से अधिक गोली चलने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही खरीक पुलिस घटना स्थल पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल पर से दो खोखा समेत अन्य समान बरामद की है। सभी आरोपी भागने में सफल रहा। घटना को लेकर गांव के ही पीड़ित किसान बंदु सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया हैं।

जिसमें कहा है कि मैं रोज की भांति शुक्रवार को भी अपने खेत से लौट रहा था तो देखा कि गांव के ही सोनू कुमार, छोटू कुमार, साहिल कुमार एवं नरकटिया निवासी शिकारी कुमार को नामजद आरोपित बनाया हैं। आरोपित ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। रंगदारी की मांग करते हुए हत्या करने धमकी दिया। किसी तरह वहां से मोटरसाइकिल से भागने लगा। इसी दौरान आरोपित ने मेरे उपर गोली चलाया।
















