0
(0)

जिले का एकमात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय खपरैल में, छात्र-छात्राएं जोखिम में

जिला परिषद अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने किया विद्यालय का निरीक्षण

नवगछिया प्रखंड के नगरह स्थित राजकीयकृत नंद कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र उच्च माध्यमिक स्तर का सरकारी विद्यालय है जो खपरैल का हैं । यहां आसपास के ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों छात्र-छात्राएं शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। लेकिन इस विद्यालय की स्थिति बेहद दुर्दशा भरी और खतरनाक है। विद्यालय का वर्तमान भवन खपरैल की छत वाला जर्जर ढांचा है, जो विद्यार्थियों की सुरक्षा और उनके भविष्य पर गंभीर सवाल खड़ा कर रहा है।

भागलपुर जिप अध्यक्ष विपिन कुमार मंडल ने बुधवार को विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने देखा कि बरसात में छत लगातार टपकती है, जिससे कक्षाओं में पानी भर जाता है और पठन-पाठन बाधित हो जाता है। शीत ऋतु में ठंड और ठिठुरन के कारण छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी होती है। कई बार उन्हें जान जोखिम में डालकर ही कक्षाओं में बैठना पड़ता है। भवन की कमजोर संरचना किसी भी समय गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है।

जिप अध्यक्ष ने विद्यालय प्रशासन और स्थानीय लोगों से बातचीत कर समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह विद्यालय क्षेत्र के सैकड़ों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा है और उनकी सुरक्षा और शिक्षा के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आश्वस्त किया कि शीघ्र ही संबंधित विभाग और वरीय अधिकारियों के साथ मिलकर नया पक्का और सुरक्षित भवन बनवाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही, विद्यालय से जुड़ी अन्य मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराया जाएगा

ग्रामीणों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार ने जिप अध्यक्ष का स्वागत किया और आशा जताई कि जल्द ही विद्यालय में एक सुरक्षित, आधुनिक और अनुकूल शैक्षणिक वातावरण तैयार होगा। नए पक्के भवन के निर्माण से न केवल छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा की गुणवत्ता भी मजबूत होगी।

नगरह का यह एकमात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय खपरैल की जर्जर छत में रहने के कारण स्थानीय प्रशासन और शिक्षण अधिकारियों के लिए चुनौती बन गया है। अब उम्मीद यही है कि जल्द ही यह विद्यालय एक सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित होगा।

वर्तमान में विद्यालय में कुल पांच कमरे हैं और बच्चे 633 नामांकित हैं । विद्यालय में कुल 25 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं कार्यरत हैं ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: