5
(1)

रंगरा के भीमदास टोला में घटी घटना

नवगछिया पुलिस जिला के के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत तीनटंगा दियारा उत्तरी पंचायत के भीमदास टोला निवासी 60 वर्षीय पशुपालक लखन मंडल की ठनका (बज्रपात) की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। मृतक लखन मंडल स्वर्गीय मोहन मंडल के पुत्र थे।

परिजनों ने बताया कि लखन मंडल रोज की तरह सोमवार दोपहर अपने तीन-चार भैंसों को लेकर गांव के समीप बैहियार में चराने गए थे। इसी दौरान अचानक मौसम बदला और तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हो गई। उसी समय ठनका गिरा, जिसकी चपेट में आकर लखन मंडल तथा उनके साथ चर रही दो भैंसों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल भेज दिया।

मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: