5
(1)

भागलपुर । तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय की बॉल बैडमिंटन टीम ने ऑल इंडिया बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। टीम ने अपने पहले लीग मुकाबले में बागालकोट यूनिवर्सिटी, कर्नाटक की टीम को 35-17 और 35-29 के अंतर से हराते हुए अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर लिया।

विश्वविद्यालय की ओर से सूरज कुमार, अंकित शर्मा, बिट्टू कुमार, सायन दास, मन्नू कुमार और अभिषेक राज ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। उनकी कुशल रणनीति और सामूहिक समन्वय ने टीम को विजयी बनाने में अहम भूमिका निभाई।

टीम के इस शानदार प्रदर्शन पर तिलकामांझी विश्वविद्यालय के कुलपति, अध्यक्ष, छात्र कल्याण विभाग, कुलसचिव, स्पोर्ट काउंसिल के सचिव डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, डॉ. राजीव कुमार यादव, खेल सचिव ज्ञानदेव कुमार और अमर कुमार आहूजा सहित अन्य अधिकारियों ने टीम के खिलाड़ियों, कोच अविनाश कुमार और प्रबंधक अभिमन्यु सिंह को बधाई दी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि टीम के इस आत्मविश्वासपूर्ण और उत्साही प्रदर्शन से न केवल खेल की प्रतिष्ठा बढ़ी है, बल्कि भागलपुर और बिहार का नाम पूरे देश में रोशन हुआ है। अगले मुकाबलों में भी टीम का लक्ष्य विजयी प्रदर्शन जारी रखना है और टूनामेंट में शीर्ष स्थान हासिल करना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: