



नवगछिया : तीनटंगा दियारा दक्षिण में मां वैष्णवी दुर्गा माता की प्रतिमा स्थापित की गई। प्रतिमा स्थापना का कार्यक्रम आचार्य जयप्रकाश ज्योति और नवीन कुमार भारती द्वारा पूजा-पाठ के साथ संपन्न हुआ।

मंदिर के पुजारी चंद्र किशोर दास ने बताया कि जो भी भक्त अपनी मनोकामना लेकर यहां आते हैं, उनकी इच्छाएँ पूरी होती हैं।

प्रतिमा स्थापना के इस मौके पर मेला समिति के व्यवस्थापक भोला प्रसाद मंडल, अध्यक्ष भीखन मंडल और कमिटी सदस्य गुलशन कुमार, दिवाकर कुमार, प्रवीण कुमार संगम, मुकेश कुमार, उत्तम कुमार, मृत्युंजय कुमार और अवधेश मंडल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।














