5
(1)

भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के हॉस्टलों में अवैध रूप से रह रहे छात्रों के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने लंबे समय से जिला प्रशासन को हॉस्टल खाली कराने के लिए पत्र भेजे थे, जिसके बाद सोमवार को जिला प्रशासन की टीम ने विश्वविद्यालय परिसर में व्यापक कार्रवाई की।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी विकास कुमार, डीएसपी अजय चौधरी सहित जिला प्रशासन की टीम टीएमबीयू के विभिन्न हॉस्टलों में पहुँची और माइकिंग के माध्यम से छात्रों को अंतिम चेतावनी जारी की। अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन छात्रों के पास हॉस्टल में रहने की वैध अनुमति नहीं है, वे कल तक हर हाल में हॉस्टल खाली कर दें।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि निर्धारित समयसीमा बीतने के बाद यदि कोई छात्र बिना अनुमति हॉस्टल में पाया गया, तो अगले दिन पुलिस बल की सहायता से हॉस्टल को पूरी तरह खाली कराया जाएगा। टीम ने सभी हॉस्टलों के कमरों का निरीक्षण किया, छात्रों से पूछताछ की और समग्र स्थिति का जायजा लिया।

प्रशासनिक कार्रवाई के बाद परिसर में हलचल तेज हो गई है और कई छात्र अपना सामान समेटने में जुट गए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: